मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चाईबासा में संदिग्ध परिस्थितियों में फाइनेंसकर्मी की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित महुलसाई में एक 48 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान जमशेदपुर के बिरसानगर जोन-3 निवासी संजीव कुमार शर्मा उर्फ सोना के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद परिजन शव लेकर जमशेदपुर रवाना हो गए।

घूमने निकले थे, रास्ते में गिर पड़े

परिजनों के अनुसार, संजीव कुमार शर्मा एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे और कार्यालय संबंधी काम से 11 अगस्त को चाईबासा आए थे। वह शहर के एक रेस्टोरेंट में ठहरे हुए थे। बताया गया कि 12 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे वह घूमने के लिए बाहर निकले थे। इसी दौरान महुलसाई क्षेत्र में अचानक उन्हें चक्कर आया और वह सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने की शव की पहचान

घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन चाईबासा पहुंचे और अस्पताल में शव की पहचान की। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि संजीव कुमार शर्मा पहले से हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों ने यह भी बताया कि जिस रेस्टोरेंट में संजीव ठहरे हुए थे, वहां उनके साथ एक महिला भी मौजूद थी। हालांकि, इस संबंध में पुलिस ने फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।

यह भी पढ़ें : जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, तीन छात्र घायल

पुलिस कर रही जांच

पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment