मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, तीन छात्र घायल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन बच्चे घायल हो गए, जबकि ऑटो चालक को भी चोटें आई हैं। घटना थाना से करीब 150 मीटर की दूरी पर हुई। जानकारी के अनुसार, ऑटो में गोलमुरी स्थित संत जोसेफ स्कूल के छात्र-छात्राएं सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सीतारामडेरा थाना के पास अचानक एक कुत्ता ऑटो के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत सहायता के लिए पहुंचे।

एक बच्ची समेत तीन छात्र घायल

दुर्घटना में एक बच्ची और दो बच्चे घायल हुए हैं। वहीं ऑटो चालक को भी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। बताया जा रहा है कि घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने स्कूली बच्चों को ले जाने वाले वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि स्कूल वाहनों और ऑटो की नियमित जांच होनी चाहिए तथा सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि बच्चों को ढोने वाले वाहनों की फिटनेस, क्षमता और चालकों की योग्यता की नियमित निगरानी की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें : खान एवं खनिज संशोधन विधेयक का विरोध तेज, झारखंड में कोयला ट्रांसपोर्टिंग पर असर

पुलिस जुटी जानकारी में

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना का कारण अचानक सड़क पर आए कुत्ते को बचाने के दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment