मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चाईबासा में हाथियों का उत्पात, घर तोड़ा और चावल खाए, ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चंपुआ प्रखंड अंतर्गत पडुआ गांव में जंगली हाथियों ने शुक्रवार तड़के जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने एक ग्रामीण का घर क्षतिग्रस्त कर दिया, घर में रखा चावल खा गए और खेतों में लगी सब्जियों को भी भारी नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, झलियाबेड़ा जंगल से निकले हाथी रात के समय पडुआ गांव में घुस आए। हाथियों ने ग्रामीण राम मुंडा के घर पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। उस समय तेज बारिश हो रही थी और परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे।

यह भी पढ़ें : दवा लेकर घर लौट रही महिला से चेन और बाली की छिनतई, विरोध करने पर धक्का देकर फरार हुए बदमाश

बाल-बाल बचा पूरा परिवार

घर टूटने की आवाज सुनकर परिवार के लोग तुरंत बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान की ओर भाग गए। समय रहते सभी के बाहर निकल जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर जुटे और शोर मचाकर हाथियों को गांव से बाहर खदेड़ा। गांव से निकलने के बाद हाथियों ने आसपास के खेतों में लगी सब्जियों को भी नुकसान पहुंचाया। किसानों का कहना है कि हाथियों के लगातार गांवों की ओर आने से खेती और जान-माल दोनों पर खतरा बढ़ गया है।

वन विभाग से कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने, प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने और हाथियों को आबादी से दूर सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ने की मांग की है। घटना के बाद हाथियों के फिर से झलियाबेड़ा जंगल की ओर लौटने की सूचना है, लेकिन ग्रामीणों में अब भी भय का माहौल बना हुआ है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment