मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चाईबासा में ACB की बड़ी कार्रवाई, 70 हजार रुपये घूस लेते अभियंता अरुण कुमार सिंह गिरफ्तार

--Advertisment--

  • रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया अधिकारी

Samachar Post रिपोर्टर, चाईबासा : चाईबासा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार सिंह को 70 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।

शिकायत के बाद बिछाया गया जाल

जानकारी के अनुसार अभियंता पर किसी कार्य से संबंधित भुगतान या प्रक्रिया आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले की जांच की और आरोप सही पाए जाने पर जाल बिछाकर कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें: बिहार पुलिस को मिले 1218 नए सब-इंस्पेक्टर, सीएम नीतीश कुमार ने दी बधाई

पूछताछ और जांच जारी

तय योजना के तहत एसीबी की टीम ने आरोपी को रिश्वत लेते समय धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद अभियंता को अपने साथ ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और अन्य संबंधित पहलुओं की भी पड़ताल की जाएगी।

https://samacharpost.live/2025/12/bihar-police-1218-new-sub-inspectors-passout-rajgir-nitish-kumar/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment