मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सीसीएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 21 अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,धनबाद :सीसीएल में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। परियोजना पदाधिकारी (पीओ) और मैनेजर स्तर के कुल 21 अधिकारियों का एक एरिया से दूसरे एरिया में तबादला किया गया है। इस संबंध में मुख्यालय से बुधवार को आधिकारिक आदेश जारी किया गया।

यह भी पढ़ें :कोयला तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: कबरीबाद माइंस में छापा, 16 बाइक जब्त

ढोरी खास में बदलाव, नए पीओ की नियुक्ति

ऑफिस ऑर्डर के अनुसार, ढोरी खास के पीओ रविंद्र नारायण सिंह का तबादला हजारीबाग एरिया कर दिया गया है। वहीं, मैनेजर मृत्युंजय कुमार को प्रमोट करते हुए ढोरी खास कोलियरी का नया परियोजना पदाधिकारी बनाया गया है।

कई परियोजनाओं में नई जिम्मेदारी

खासमहल परियोजना के पीओ सत्येंद्र कुमार को आम्रपाली क्षेत्र में भेजा गया है। मैनेजर सुमेधा नंदन को एकेकेओसीपी का पीओ नियुक्त किया गया है। अरगड्डा एरिया के पीओ पार्थशंकर देव को बोकारो कोलियरी का नया पीओ बनाया गया है। वहीं, पहले से तैनात नवनीत कुमार सिंह का ट्रांसफर बरकासयाल एरिया कर दिया गया है।

समय पर जॉइन करने का निर्देश

सीसीएल प्रबंधन ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने नए पदों पर योगदान दें। प्रबंधन का मानना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से विभिन्न परियोजनाओं में कार्य व्यवस्था बेहतर होगी और कोयला उत्पादन को भी गति मिलेगी।

https://samacharpost.live/2026/04/giridih-coal-smuggling-raid-kabriabad-mines-16-bikes-seized/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment