बोकारो के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, आज कई ट्रेनों के रूट और परिचालन में बदलाव

Samachar Post रिपोर्टर, बोकारो : रेल परिचालन से जुड़ी अलग-अलग वजहों के चलते मंगलवार, 8 सितंबर को बोकारो और आसपास के यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। रांची रेल मंडल में ट्रैफिक ब्लॉक और एक ब्रिज पर बढ़े जलस्तर के कारण रेलवे ने कुछ ट्रेनों का मार्ग बदलने और आंशिक परिचालन करने का फैसला लिया है। इसका असर बोकारो से रांची, हटिया और राजेंद्रनगर टर्मिनल की ओर आने-जाने वाले यात्रियों पर पड़ सकता है। रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस और रूट जांचने की सलाह दी है।

18625-18626 एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

ब्रिज संख्या-21 पर जलस्तर बढ़ने के कारण 8 सितंबर को 18625 राजेंद्रनगर टर्मिनल-हटिया एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है। रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन बख्तियारपुर लिंक, करनौती हॉल्ट, राजगीर, तिलैया जंक्शन, पहाड़पुर, बंधुआ, पटना जंक्शन, गया जंक्शन और कोडरमा जंक्शन होते हुए हटिया पहुंचेगी। इसी तरह 18626 हटिया-राजेंद्रनगर टर्मिनल एक्सप्रेस भी इसी परिवर्तित रूट से वापस लौटेगी।

बर्दमान-हटिया-बर्दमान मेमू का परिचालन बदला

इसके अलावा रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली स्टेशनों के बीच डाउन लाइन पर ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इसका असर 13503/13504 बर्दमान-हटिया-बर्दमान मेमू पर पड़ेगा। 8 सितंबर को इस ट्रेन का आंशिक समापन और प्रारंभ गोमो स्टेशन से किया जाएगा। इससे बोकारो और आसपास के स्टेशनों से इस ट्रेन के जरिए यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

यह भी पढ़ें : चाईबासा के कराईकेला में कैंसर अस्पताल की मांग, मरीज ने राष्ट्रपति और सरकार से लगाई गुहार

यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह

परिवर्तित मार्ग और आंशिक परिचालन के कारण कुछ ट्रेनों की यात्रा अवधि और परिचालन व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। खासकर हटिया, रांची और राजेंद्रनगर की ओर जाने वाले यात्रियों को अपने यात्रा कार्यक्रम के अनुसार तैयारी करने की जरूरत है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन का निर्धारित समय, रूट और ताजा परिचालन स्थिति जरूर जांच लें, ताकि आखिरी समय में परेशानी से बचा जा सके।

Share this news

संबंधित खबरें