मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बोकारो से लापता नाबालिग लड़की मामले में CBI ने दर्ज की FIR, हाईकोर्ट के आदेश पर शुरू हुई जांच

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : बोकारो से लापता हुई नाबालिग लड़की के मामले में CBI ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद CBI की रांची इकाई ने इस मामले में FIR दर्ज की है। करीब छह साल पुराने इस मामले में अब केंद्रीय जांच एजेंसी लापता लड़की का पता लगाने और घटना के पीछे की परिस्थितियों की जांच करेगी। मामला वर्ष 2020 का है। बोकारो से 14 वर्षीय नाबालिग लड़की लापता हो गई थी। परिवार की ओर से 16 अक्टूबर 2020 को संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने शुरुआती स्तर पर मामले की जांच की, लेकिन लंबे समय तक लड़की के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। जांच के दौरान तीन लोगों का नार्को टेस्ट भी कराया गया, लेकिन उससे भी कोई महत्वपूर्ण सुराग हाथ नहीं लगा।

मां ने हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका

पुलिस जांच में प्रगति नहीं होने के बाद लापता लड़की की मां ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि पुलिस की जांच में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने के बाद मामले को CID को सौंपा गया था। CID ने भी अदालत में अपनी जांच की प्रगति रिपोर्ट पेश की।

CID ने जताई मानव तस्करी की आशंका

CID की रिपोर्ट में लड़की के लापता होने की घटना में मानव तस्करी की आशंका जताई गई। जांच एजेंसी ने इसे संभावित अंतरराज्यीय मामला बताते हुए तकनीकी और जांच संबंधी सीमाओं का हवाला दिया। इसके बाद हाईकोर्ट ने मामले की जांच को लेकर CBI और राज्य सरकार की राय मांगी।

CBI जांच पर सरकार ने भी जताई सहमति

CBI ने मामले की जांच करने पर सहमति जताई। वहीं, राज्य सरकार ने भी अदालत को बताया कि जांच CBI को सौंपे जाने पर उसे कोई आपत्ति नहीं है। दोनों पक्षों की राय सुनने के बाद हाईकोर्ट ने मामले की जांच CBI को सौंपने का आदेश दिया। इसी आदेश के अनुपालन में अब CBI की रांची इकाई ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

यह भी पढ़ें : लातेहार में मगध कोलियरी के कांटा पर फायरिंग, कंप्यूटर ऑपरेटर के पैर में लगी गोली

लापता लड़की की तलाश और मामले की जांच होगी तेज

FIR दर्ज होने के बाद CBI अब मामले से जुड़े पुराने दस्तावेज, पुलिस और CID की जांच रिपोर्ट तथा उपलब्ध साक्ष्यों की समीक्षा कर सकती है। एजेंसी का मुख्य लक्ष्य लापता लड़की का पता लगाने के साथ यह स्पष्ट करना होगा कि उसके लापता होने के पीछे क्या परिस्थितियां थीं और क्या इसमें मानव तस्करी या अन्य किसी आपराधिक नेटवर्क की भूमिका थी। मामले में फिलहाल किसी व्यक्ति को आरोपी के तौर पर नामजद नहीं किया गया है। आगे की जानकारी CBI की जांच के आधार पर सामने आएगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment