मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

लातेहार में मगध कोलियरी के कांटा पर फायरिंग, कंप्यूटर ऑपरेटर के पैर में लगी गोली

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित मगध कोलियरी के चमातू के 22 नंबर कांटा पर बुधवार देर रात अपराधियों ने गोलीबारी की। करीब 1:30 बजे चार की संख्या में पहुंचे अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की, जिसमें कांटा पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर अरुण उरांव (30) घायल हो गए। गोली उनके पैर में लगी है। अरुण उरांव शेरेगढ़ा गांव निवासी रामकुमार उरांव के पुत्र हैं। गोली लगने के बाद उन्हें तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची RIMS रेफर कर दिया।

मौके पर पर्चा छोड़कर गए हमलावर

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने मौके पर एक पर्चा छोड़ा। यह पर्चा कथित तौर पर राहुल दुबे-अमन साहू गैंग के नाम से बताया जा रहा है। पर्चे में कोयला खनन का काम कर रही VPR कंपनी को धमकी देने और उसे ‘मैनेज’ करने की बात लिखे होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, पुलिस अब पर्चे की वास्तविकता और इसके पीछे की मंशा की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : पश्चिमी सिंहभूम में झाड़-फूंक करने वाले युवक की धारदार हथियार से हत्या, नामजद आरोपी की तलाश

पुलिस ने शुरू की छानबीन

फायरिंग की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल से मिले पर्चे समेत अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है और गोलीबारी में शामिल अपराधियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हमलावर किस मकसद से कांटा परिसर में पहुंचे थे और घटना के पीछे किसी आपराधिक गिरोह की भूमिका है या नहीं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment