मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रामगढ़ में युवक की हत्या कर पुल के पास फेंका शव, परिवार के साथ मेला घूमने निकला था रोहित

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले में 39 वर्षीय युवक रोहित प्रजापति का शव मंगरदाहा स्थित सिरका बुधबाजार पुल के पास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले के जल्द खुलासे की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

परिवार के साथ मेला घूमने निकला था युवक

मृतक रोहित प्रजापति रामगढ़ जिले के कहुआबेड़ा, सिरका का निवासी था। वह पिछले दो वर्षों से पत्नी और बच्चों के साथ रामगढ़ में किराये के मकान में रह रहा था। मजदूरी कर वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। जानकारी के अनुसार, 20 अक्टूबर को रोहित अपने परिवार के साथ किराये के वाहन से अरगड्डा मेला घूमने निकला था। इसी दौरान रास्ते में किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। मृतक की बेटी के मुताबिक, विवाद के बाद रोहित गाड़ी से उतर गया था। इसके बाद वह मंगरदाहा स्थित पुल के पास कैसे पहुंचा और उसके साथ क्या हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मंगलवार रात घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुल के पास शव मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई गई है।

हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

रोहित की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार सुबह करीब 8 बजे सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी आरोपियों की गिरफ्तारी और हत्याकांड का जल्द खुलासा करने की मांग कर रहे थे। सड़क जाम होने से आवागमन प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद सुबह करीब 9:15 बजे जाम हटा लिया गया। हालांकि, घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।

पुलिस जांच में जुटी, विधायक ने भी की कार्रवाई की मांग

कुजू पुलिस ने शव बरामद कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस हत्या के कारणों और घटना में शामिल लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल हत्या की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। मांडू विधायक निर्मल महतो ने भी पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment