मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बोकारो में रेलवे ट्रैक के पास मिले तीन युवकों के शव, इलाके में फैली सनसनी

--Advertisment--

  • एक की पहचान आधार कार्ड से हुई, ट्रैक के पास मिली बाइक; ट्रेन की चपेट में आने की आशंका

Samachar Post रिपोर्टर, बोकारो: बोकारो जिले के राधानगर पंचायत अंतर्गत लावाटांड़ क्षेत्र में गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक के पास तीन युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची जीआरपी बोकारो ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार घटना बोकारो रेलवे स्टेशन से करीब नौ किलोमीटर दूर स्थित रेलवे ट्रैक के पास की है। सुबह स्थानीय लोगों ने ट्रैक किनारे तीन युवकों के शव पड़े देखे और इसकी सूचना पुलिस को दी।

आधार कार्ड से हुई एक युवक की पहचान

पुलिस को घटनास्थल से एक आधार कार्ड बरामद हुआ, जिसके आधार पर एक मृतक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में की गई है। वह गोमिया प्रखंड के मड़वाडीह, टीकाहारा, बरकी पुनु गांव निवासी सूरजलाल सोरेन का पुत्र बताया गया है। दूसरे मृतक की पहचान दीपक सोरेन के रूप में हुई है, जबकि तीसरे युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों से संपर्क कर रही है।

यह भी पढ़ें: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट

घटनास्थल से बरामद हुई मोटरसाइकिल

जांच के दौरान रेलवे ट्रैक के समीप एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बाइक किसकी है और उसका मृतकों से क्या संबंध है। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर भी जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि तीनों युवक किसी ट्रेन की चपेट में आए होंगे। हालांकि घटना की परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचे और कहीं मामले के पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

जीआरपी ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। साथ ही मृतकों के परिजनों से पूछताछ कर घटना से पहले की गतिविधियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

https://samacharpost.live/2026/06/jharkhand-weather-update-rain-thunderstorm-lightning-alert-imd-ranchi/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment