मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत से बवाल, 6 लाख मुआवजे के बाद शांत हुआ मामला

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,बोकारो :बोकारो के चास स्थित तेलीडीह रोड पर बने अमृत मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में शुक्रवार को एक महिला की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों ने जमकर हंगामा किया और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।

बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान बिगड़ी हालत

मृतका पार्वती देवी (55) नारायणपुर पंचायत के बरडटांड़ की रहने वाली थीं। सुबह करीब 7 बजे डॉ. शुभ्रा वर्मा की देखरेख में उनका बच्चेदानी का ऑपरेशन शुरू हुआ। परिजनों के अनुसार, ऑपरेशन से पहले सभी जांच सामान्य बताई गई थी, लेकिन प्रक्रिया के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें :पलामू में बड़ा एक्शन: बेसमेंट में चल रहा अवैध क्लिनिक सील

ऑक्सीजन की कमी का आरोप, अस्पताल ने बताया हार्ट अटैक

मृतका के परिजनों ने अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ऑपरेशन के दौरान ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए मौत की वजह हार्ट अटैक बताई।

हंगामे के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही चास थाना प्रभारी सुषमा कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू की।

6 लाख मुआवजा देकर हुआ समझौता

काफी देर तक चले विवाद और हंगामे के बाद अस्पताल प्रबंधन ने इलाज में खर्च हुई राशि लौटाने के साथ ही 6 लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति जताई। इसके बाद परिजन शांत हुए और शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ले गए।

https://samacharpost.live/2026/04/palamu-illegal-clinic-sealed-fake-doctor-cid-action/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment