बोकारो : हाइवा ने पुलिस गाड़ी में मारी जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे जवान

Rupa Kumari | November 5, 2025 | 12:32 PM IST
  • तेज रफ्तार हाइवा ने मचाई अफरा-तफरी

Samachar Post रिपोर्टर, बोकारो : बोकारो जिले के चास गुरुद्वारा रोड पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार हाइवा ने चास थाना पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस की गाड़ी सड़क पर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई जानकारी के अनुसार, चास थाना की पुलिस गाड़ी ड्यूटी पर थी, जब पीछे से आ रहे हाइवा ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आसपास के लोग दुर्घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और पुलिसकर्मियों की मदद करने लगे।

बाल-बाल बचे पुलिस जवान

गनीमत रही कि इस भीषण दुर्घटना में किसी भी पुलिसकर्मी को गंभीर चोट नहीं आई। गाड़ी में सवार सभी जवान सुरक्षित हैं, हालांकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें: देवघर : बाइक सवार अपराधियों ने युवक पर की अंधाधुंध फायरिंग, हालत गंभीर

पुलिस ने हाइवा चालक की तलाश शुरू की

घटना के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है। सड़क पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सामान्य कर दिया।

Share this news

संबंधित खबरें