मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद मां दिउड़ी मंदिर पहुंचे बैद्यनाथ राम, लिया आशीर्वाद

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद नवनिर्वाचित सांसद  बैद्यनाथ राम सोमवार को रांची जिले के तमाड़ स्थित प्रसिद्ध दिउड़ी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की। मंदिर परिसर में सांसद ने श्रद्धापूर्वक मां के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया और राज्यसभा चुनाव में मिली सफलता के लिए आभार व्यक्त किया।

परिवार के साथ की विशेष पूजा

बैद्यनाथ राम ने परिवार के सदस्यों के साथ मां दिउड़ी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मां दिउड़ी मंदिर उनके परिवार की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है और जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर वह यहां दर्शन और पूजा के लिए अवश्य आते हैं। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद मां के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद लेना उनके लिए विशेष महत्व रखता है।

जनसेवा के लिए मांगा आशीर्वाद

सांसद ने कहा कि जनता और पार्टी नेतृत्व द्वारा जताया गया विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने मां से प्रार्थना की कि उन्हें जनहित के कार्यों को प्रभावी ढंग से करने की शक्ति और सही मार्गदर्शन प्राप्त हो। बैद्यनाथ राम ने कहा कि राज्यसभा सदस्य के रूप में उनकी प्राथमिकताओं में आदिवासी-मूलवासी समाज के हितों की रक्षा, किसानों की समस्याओं का समाधान, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना, शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सदन में मजबूती से उठाना शामिल रहेगा।

यह भी पढ़ें: पलामू में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार लोग गंभीर रूप से घायल

समर्थकों ने दी शुभकामनाएं

मंदिर परिसर में उनके समर्थक और शुभचिंतक भी मौजूद रहे। इस दौरान लोगों ने राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए उन्हें बधाई दी और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

https://samacharpost.live/2026/06/palamu-singra-road-accident-two-bikes-collide-four-injured-mmch/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment