Samachar Post रिपोर्टर, पलामू : जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित सिंगरा गांव में सोमवार को दो बाइकों की जोरदार टक्कर में चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार विश्रामपुर थाना क्षेत्र के दर्जी मोहल्ला निवासी जोहार अली अपने छोटे भाई अंबर अली के साथ बाइक से मेदिनीनगर जा रहे थे। इसी दौरान सिंगरा गांव के पास उनकी बाइक की दूसरी बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना तेज था कि दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
चार घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
घायलों की पहचान अंबर अली (18 वर्ष), जोहार अली (20 वर्ष), मुन्ना कुमार रवि (35 वर्ष) और गोलू कुमार (14 वर्ष) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने तत्काल सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (MMCH) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें: रामगढ़ जिला योग चैंपियनशिप में बरकाकाना की चहक ने जीता स्वर्ण पदक, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल सभी का उपचार जारी है।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।

