Samachar Post रिपोर्टर,हजारीबाग :हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में चतरा रोड स्थित एक कबाड़ दुकान में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज़ थी कि मिनटों में पूरी दुकान जलकर खाक हो गई और उठती लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं।
यह भी पढ़ें :परमवीर अल्बर्ट एक्का की वीरगाथा पर बनेगी फिल्म, 27 दिसंबर से गुमला के पैतृक गांव में होगी शूटिंग
प्लास्टिक की चिनगारी बनी आग का मुख्य कारण
दुकानदार धीरज ने बताया कि उनके पास रखा प्लास्टिक का ढेर आग की चपेट में आ गया। तेज़ हवा के कारण चिनगारी सीधे दुकान में चली गई और कबाड़ और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर नष्ट हो गए। दुकानदार का कहना है कि लाखों रुपये का नुकसान हुआ और परिवार की आजीविका संकट में है।
स्थानीय लोगों और दमकल ने आग को काबू में किया
स्थानीय लोगों ने बाल्टियों और पाइप की मदद से आग को फैलने से रोका और पास की अन्य दुकानों को बचाया। सूचना मिलते ही चौपारण थाना पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
प्रारंभिक जांच में प्लास्टिक जलाने को बताया मुख्य कारण
पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में आग फैलने का मुख्य कारण प्लास्टिक जलाने से उठी चिनगारी को माना जा रहा है। वहीं, दुकानदार और आसपास के लोग राहत दल के देर से पहुंचने पर नाराजगी जता रहे हैं।
Reporter | Samachar Post