Samachar Post डेस्क, रांची : परमवीर चक्र विजेता लांस नायक शहीद अल्बर्ट एक्का की जीवनगाथा पर आधारित फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। इसकी शूटिंग 27 दिसंबर से गुमला जिले के उनके पैतृक गांव जारी में शुरू होगी। फिल्म के लेखक-निर्देशक सुमंत रतूरी और निर्माता सागर गौड़ा ने बताया कि गांव में फिल्म का सेट तैयार कर लिया गया है। गुरुवार को शहीद के पुत्र भीमसेन एक्का से फिल्म का मुहूर्त कराया जाएगा। निर्माताओं के अनुसार, शूटिंग की शुरुआत शहीद के घर और गांव से की जाएगी।
यह भी पढ़ें: भागलपुर में सड़क हादसा: पैदल राहगीरों को कार ने कुचला, 1 की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल
फिल्म की कहानी और उद्देश्य
निर्देशक सुमंत रतूरी ने बताया कि उनके पिता लेखक हैं और उन्होंने 1971 के युद्ध पर पुस्तक लिखी थी। उस पुस्तक को पढ़ने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि एक जनजातीय क्षेत्र के युवक की वीरता केवल साहित्य तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। फिल्म का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना और ऊर्जा का संचार करना है। फिल्म का संभावित नाम ‘गंगासागर का युद्ध’ रखा गया है, हालांकि यह अंतिम नाम नहीं है।
कास्ट की जानकारी
- अल्बर्ट एक्का की भूमिका: बॉलीवुड अभिनेता अमरीश पुरी के पोते वरदान पुरी
- शहीद की पत्नी बलमदिना एक्का की भूमिका: बॉलीवुड अभिनेत्री साक्षी मोकदन
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।