भागलपुर में सड़क हादसा: पैदल राहगीरों को कार ने कुचला, 1 की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल

Rupa Kumari | November 27, 2025 | 12:35 PM IST

Samachar Post डेस्क, बिहार : भागलपुर के रंगरा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक अनियंत्रित कार ने पैदल चल रहे दो राहगीरों को कुचल दिया, जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार, भवानीपुर काली मंदिर के पास सुबह लगभग 6 बजे एक टाटा टियागो कार ने सड़क किनारे पैदल चल रहे दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। मृतक की पहचान मो. शकील अली के रूप में हुई, जो मुस्लिम टोला, लक्ष्मीपुर थाना इस्माईलपुर के निवासी थे। दूसरा राहगीर गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: संविधान दिवस पर पाकुड़ SP ने यातायात कोषांग का उद्घाटन, ट्रैफिक व्यवस्था होगी मजबूत

पुलिस कार्रवाई

खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। रंगरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल फरार कार और चालक की तलाश जारी है।

परिजनों और स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया

हादसे के कारण मृतक के परिवार में गहरा मातम छाया हुआ है। ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Share this news

संबंधित खबरें