- मेहनत और ईमानदारी को बताया सफलता का मूल मंत्र
Samachar Post रिपोर्टर,चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में बुधवार को राज्यपाल एवं कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने जीवन में कोई शॉर्टकट नहीं होता, इसलिए सफलता पाने के लिए मेहनत, ईमानदारी और सतत प्रयास की अहमियत बताई।
उद्यमिता और अवसर सृजन पर जोर
राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे केवल सरकारी या निजी नौकरी का इंतजार न करें, बल्कि स्वयं अवसर सृजन करने की क्षमता विकसित करें। उन्होंने युवाओं को स्टार्टअप, उद्यमिता और सामाजिक विकास के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
यह भी पढ़ें: पाकुड़ में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, कई आरोपी पुलिस हिरासत में
195 स्वर्ण पदक विजेताओं को सम्मान
इस अवसर पर चार सत्रों के कुल 195 स्वर्ण पदक विजेताओं को पदक और उपाधि प्रदान की गई। समारोह में कुलपति, विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी, प्रोफेसर, छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक उपस्थित थे।
संविधान और राष्ट्र निर्माण पर विशेष संदेश
राज्यपाल ने भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान न केवल लोकतंत्र का आधार है, बल्कि यह राष्ट्रीय प्रगति, सामाजिक न्याय और जनकल्याण का मार्गदर्शक भी है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे संविधान प्रदत्त मूल्यों जैसे न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को अपनाएं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।