मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

डुमरिया में 10 करोड़ की लागत से बने 30 बेड के अस्पताल का आज उद्घाटन, 24 घंटे मिलेगी स्वास्थ्य सेवा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पूर्वी सिंहभूम : पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया प्रखंड के भालुकपातड़ा मौजा में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मंगलवार को उद्घाटन होगा। झारखंड के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी नवनिर्मित अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। पोटका विधायक संजीव सरदार के प्रयासों से क्षेत्र को यह स्वास्थ्य सुविधा मिलने जा रही है। अस्पताल डुमरिया प्रखंड की करीब 10 पंचायतों के हजारों ग्रामीणों के लिए इलाज का महत्वपूर्ण केंद्र बनने की उम्मीद है।

30 बेड के साथ 24 घंटे मिलेगी स्वास्थ्य सेवा

नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 बेड की व्यवस्था की गई है। यहां मरीजों के लिए विभिन्न प्रकार की खून की जांच, गैर-संचारी रोगों (NCD) की जांच एवं उपचार संबंधी सेवाएं उपलब्ध होंगी। अस्पताल में किशोर स्वास्थ्य परामर्श केंद्र भी संचालित होगा। इसके अलावा मरीजों को 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। अस्पताल परिसर में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भी संचालित की जाएगी। यहां टीबी, मलेरिया और पीलिया (जॉन्डिस) समेत विभिन्न जरूरी जांच की सुविधा मिलेगी। इससे ग्रामीणों को सामान्य जांच और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें : बहरागोड़ा में पैराशूट से उतरी रहस्यमयी मशीन, जांच में विद्यासागर विश्वविद्यालय का वैज्ञानिक उपकरण निकला

हजारों ग्रामीणों को मिलेगी राहत

नवनिर्मित अस्पताल के शुरू होने से डुमरिया प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बेहतर होने की उम्मीद है। स्थानीय स्तर पर जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को समय और अतिरिक्त खर्च की बचत हो सकेगी। अस्पताल को क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment