मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धालभूमगढ़ में दो सगी बहनों की कुल्हाड़ी से हत्या, वारदात के बाद थाने पहुंचा आरोपी भाई

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पूर्वी सिंहभूम : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में दो सगी बहनों की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि बीमार भाई ने झाड़-फूंक और पूजा-पाठ के बहाने अपनी दोनों बहनों को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना रविवार देर रात रावताड़ा पंचायत के बबाईदा गांव की है। मृतकों की पहचान लक्ष्मी मांडी (50) और दुलारी सोरेन (55) के रूप में हुई है। लक्ष्मी बबाईदा गांव की रहने वाली थीं, जबकि दुलारी घाटशिला के चड़ईगोड़ा की निवासी थीं। दोनों अपने बीमार भाई स्वरूप टुडू (45) की देखभाल के लिए गांव आई थीं। घटना के बाद आरोपी ने घर में ताला लगाया और करीब 15 किलोमीटर पैदल चलकर चक्कर थाना पहुंचकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

बीमार भाई की देखभाल के लिए आई थीं दोनों बहनें

जानकारी के अनुसार, स्वरूप टुडू लंबे समय से बीमार चल रहा था। उसकी पत्नी करीब ढाई साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से वह घर में अकेला रह रहा था। उसकी देखभाल के लिए दोनों बहनें बबाईदा गांव आई थीं। बताया जा रहा है कि रविवार को स्वरूप ने बीमारी और झाड़-फूंक के सिलसिले में दोनों बहनों को घर बुलाया था। इसी दौरान गांव में एक ओझा के पहुंचने और घर में पूजा-पाठ किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

विवाद के बाद कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात स्वरूप टुडू और उसकी दोनों बहनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि इसके बाद उसने कुल्हाड़ी से दोनों बहनों पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि, विवाद की असली वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि झाड़-फूंक और पूजा-पाठ का वारदात से क्या संबंध था।

हत्या के बाद घर में ताला लगाकर थाने पहुंचा आरोपी

दोनों बहनों की हत्या के बाद आरोपी ने घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा दिया और वहां से निकल गया। इसके बाद वह करीब 15 किलोमीटर पैदल चलकर चक्कर थाना पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी के थाने पहुंचने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद धालभूमगढ़ थाना की पुलिस बबाईदा गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां दोनों बहनों के शव खून से लथपथ मिले। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद की है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

हत्या की वजह जानने में जुटी पुलिस

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर हत्या की बात स्वीकार की है। हालांकि, वारदात के पीछे की वास्तविक वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस विवाद की वजह, झाड़-फूंक की भूमिका और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment