Samachar Post डेस्क, रांची : त्योहारों के मौसम में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। अब करनाल और गुड़गांव से बरौनी और भागलपुर के लिए चार अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इन ट्रेनों में केवल जनरल कोच होंगे और यात्री टिकट स्टेशन काउंटर या UTS मोबाइल ऐप से खरीद सकेंगे।
चार स्पेशल ट्रेनों का रूट और समय
करनाल–बरौनी स्पेशल
- प्रस्थान: सुबह 10:00 बजे (3 नवंबर)
- मुख्य स्टॉपेज: पानीपत, सोनीपत, दिल्ली जंक्शन, टुंडला, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी
- गंतव्य: बरौनी
करनाल–भागलपुर स्पेशल
- प्रस्थान: सुबह 11:00 बजे
- मुख्य स्टॉपेज: पटना, फतुहा, बख्तियारपुर, किउल, जमालपुर, सुल्तानगंज
- गंतव्य: भागलपुर
गुड़गांव–बरौनी स्पेशल
- प्रस्थान: दोपहर 3:00 बजे
- रूट: दिल्ली जंक्शन से होकर वही मार्ग, जो करनाल–बरौनी ट्रेन का है
गुड़गांव–भागलपुर स्पेशल
- प्रस्थान: शाम 4:00 बजे
- रूट: पटना और जमालपुर होकर भागलपुर।यह भी पढ़ें:
यह भी पढ़ें: खूंटी में पुलिस पर भीड़ का हमला: थानेदार का सिर फोड़ा, 14 टांके लगे- डाईर जतरा में हड़कंप
दिल्ली से कटरा के लिए भी दो स्पेशल ट्रेनें
उत्तर रेलवे ने बताया कि दिल्ली जंक्शन से कटरा के लिए भी 3 और 4 नवंबर को दो विशेष ट्रेनें चलेंगी।
- प्रस्थान: शाम 4:55 बजे
- रूट: पानीपत, अंबाला, लुधियाना, जालंधर, पठानकोट, जम्मू तवी।
त्योहारों में बिना परेशानी यात्रा
उत्तर रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, त्योहारों के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए इन विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया है ताकि लोगों को लंबी दूरी की यात्रा में कोई कठिनाई न हो।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।