मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रेलवे: आद्रा मंडल में विकास कार्य के कारण 3 ट्रेनें रहेगी प्रभावित

--Advertisment--

Samachar Post, रांची : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य के लिए रोलिंग ब्लॉक लिए जाने के कारण तीन ट्रेनें प्रभावित रहेगी। रांची रेल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस 22 व 23 मई को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 2 घंटे विलंब से खड़गपुर स्टेशन से प्रस्थान करेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 24 व 25 मई को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 2 घंटे विलंब से हटिया स्टेशन से प्रस्थान करेगी। इसकेे अलावा ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 25 मई को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल-पुरुलिया-कोटशिला-मूरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल-गुंडा बिहार-मूरी होकर चलेगी।

यह भी पढ़ें : अमृत भारत स्टेशन योजना : रांची रेल मंडल के गोविंदपुर स्टेशन का पुनर्विकास कार्य पूरा, 22 को प्रधानमंत्री करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment