मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बोकारो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस कन्वेयर में लगी आग, लाखों के नुकसान की आशंका

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के ब्लास्ट फर्नेस से जुड़े स्लैग ग्रेनुलेशन प्लांट (SGP) के कन्वेयर सिस्टम में गुरुवार सुबह आग लग गई। इस घटना में कन्वेयर बेल्ट संख्या K-21 और K-22 के साथ RC-8 बेल्ट पूरी तरह जल गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार हादसे से कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

गर्म स्लैग से आग लगने की आशंका

जानकारी के अनुसार, स्लैग ग्रेनुलेशन प्रक्रिया के दौरान कास्टिंग खुलने से पहले पानी नहीं छोड़े जाने के कारण गर्म स्लैग कन्वेयर बेल्ट पर पहुंच गया, जिससे आग लग गई। घटना के बाद प्लांट परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।बीएसएल के संचार प्रमुख मणिकांत धान ने बताया कि सुबह करीब 9:30 बजे स्लैग ढोने वाले कन्वेयर बेल्ट K-21 और K-22 में संभवतः गर्म स्लैग के कारण आग लगी थी।

आधे घंटे में आग पर पाया गया काबू

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से बड़ा नुकसान टल गया।

उत्पादन पर नहीं पड़ा असर

बीएसएल प्रबंधन के अनुसार, आग कन्वेयर बेल्ट में लगी थी, जो फर्नेस के बाहर स्थित है। इसलिए ब्लास्ट फर्नेस या प्लांट की मुख्य उत्पादन इकाइयों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। प्लांट में उत्पादन सामान्य रूप से जारी है। प्रबंधन ने बताया कि क्षतिग्रस्त बेल्टों को जल्द बदल दिया जाएगा। घटना के कारणों और नुकसान का आकलन करने के लिए जांच की जा रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment