मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड में 9 अक्टूबर तक बदला रहेगा मौसम, बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है, लेकिन जाते-जाते मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 7 से 9 अक्टूबर तक राज्य के कई जिलों में बारिश, गरज-चमक, तेज हवा और वज्रपात की संभावना जताई है।

14 जिलों में मौसम का असर

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को रांची समेत राज्य के 14 जिलों में मौसम खराब रह सकता है। लातेहार, गुमला, गढ़वा, सिमडेगा, रांची, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, साहिबगंज, रामगढ़, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) और पलामू में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। कुछ इलाकों में तेज हवाएं 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को वज्रपात के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

9 अक्टूबर तक जारी रह सकता है असर

आईएमडी के अनुसार 7 से 9 अक्टूबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। राजधानी रांची में 7 और 8 अक्टूबर को बादल छाए रहने के साथ वर्षा की संभावना जताई गई है। हालांकि 10 और 11 अक्टूबर के लिए फिलहाल कोई विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है, जिससे मौसम में धीरे-धीरे सुधार की उम्मीद है।

जानें प्रमुख शहरों का तापमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

  • जमशेदपुर: अधिकतम 32-33°C, न्यूनतम 23°C
  • धनबाद: अधिकतम 31-32°C, न्यूनतम 23-25°C
  • बोकारो: अधिकतम 31-32°C, न्यूनतम 23-25°C
  • पलामू: अधिकतम 31-33°C
  • गुमला: अधिकतम 28-30°C

गौरतलब है कि 5 अक्टूबर को रांची में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम में बदलाव के कारण तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment