मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रामगढ़ में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; तीन घायल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रामगढ़ : पतरातू प्रखंड क्षेत्र के पालू स्थित तेतरियाटांड़ में मंगलवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े। जानकारी के अनुसार, टंडवा निवासी सुदामा कुमार बाइक से पतरातू की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेतरियाटांड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में सुदामा कुमार के अलावा सुरजी देवी, कृष्ण कुमार और अंश कुमार घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल में सुदामा कुमार को मृत घोषित किया

हादसे की सूचना मिलते ही आजसू पार्टी के पतरातू प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर महतो मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने वाहन से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद सुदामा कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सुरजी देवी और कृष्ण कुमार की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ रेफर किया गया। अंश कुमार का भी अस्पताल में इलाज किया गया।

पुलिस ने दोनों बाइक जब्त की

घटना की जानकारी मिलने के बाद पतरातू पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और टक्कर की वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment