मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिरिडीह में अधेड़ की आंखों में मिर्ची डालकर बाइक लूटी, बुलेट सवार तीन युवक फरार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लेदा पानी टंकी के पास शुक्रवार रात एक अधेड़ व्यक्ति से बाइक छिनतई का मामला सामने आया है। आरोप है कि बुलेट सवार तीन युवकों ने पहले रास्ता बताया, फिर पीछा कर उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया और बाइक लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कीर्तन में शामिल होने जा रहे थे भागीरथ राय

पीड़ित की पहचान बेगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा निवासी 55 वर्षीय भागीरथ राय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह लेदा स्थित एक भजन मंडली में कीर्तन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। पहली बार उस इलाके में जाने के कारण उन्हें रास्ते की जानकारी नहीं थी। बताया गया कि कोवाड़ के पास उन्होंने बुलेट सवार तीन युवकों से लेदा जाने का रास्ता पूछा। युवकों ने उन्हें रास्ता बताया, लेकिन बाद में उनका पीछा करने लगे।

आंखों में मिर्ची डालकर छीनी बाइक

भागीरथ राय के अनुसार, लेदा पानी टंकी के समीप पहुंचने पर बुलेट सवार युवकों ने उनकी बाइक को ओवरटेक किया और अचानक आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया। तेज जलन के कारण उन्हें बाइक रोकनी पड़ी। आरोप है कि इसके बाद युवकों ने दोबारा उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाला और मौके का फायदा उठाकर बाइक छीन ली। पीड़ित ने बताया कि आरोपी उन्हें घसीटते हुए बाइक लेकर फरार हो गए। घटनास्थल के आसपास अंधेरा और सुनसान इलाका होने के कारण तत्काल किसी की मदद नहीं मिल सकी।

स्थानीय लोगों की मदद से पहुंची पुलिस

किसी तरह भागीरथ राय लेदा पहुंचे और स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित से पूछताछ की।

पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। साथ ही छीनी गई बाइक की बरामदगी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment