मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

मनोहरपुर में पिता को अस्पताल ले जा रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत, पिता घायल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पश्चिमी सिंहभूम : मनोहरपुर में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय सुजीत महतो की मौत हो गई, जबकि उसके पिता ललित महतो घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब सुजीत अपने बीमार पिता को बाइक से अस्पताल ले जा रहा था। धानापाली मुख्य मार्ग पर सिमिरता गांव के पास अचानक बाइक के सामने गाय आ गई, जिसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।

पिता की तबीयत बिगड़ने पर बाइक से निकले थे अस्पताल

जानकारी के अनुसार, मुख्य रेंगालबेड़ा गांव निवासी ललित महतो की मंगलवार देर रात अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उनका बेटा सुजीत उन्हें बाइक पर बैठाकर मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के लिए निकला। रात करीब 12 बजे सिमिरता गांव के पास अचानक एक गाय बाइक के सामने आ गई। सुजीत ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।

सिर में गंभीर चोट, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे में सुजीत के सिर में गंभीर चोट लगी। दुर्घटना के बाद ललित महतो ने किसी तरह फोन कर परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद सुजीत को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसके पिता ललित महतो को भी चोट लगी है, हालांकि उनकी स्थिति गंभीर नहीं बताई गई है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने के बाद मनोहरपुर थाना प्रभारी अम्मीएल एक्का पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। बुधवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेजा गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment