मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जामताड़ा में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से 3 मासूम बच्चों की मौत, गांव में मातम

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा : जामताड़ा सदर थाना क्षेत्र के चेगायडीह गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे दोपहर में साथ खेलते हुए घर से करीब आधा किलोमीटर दूर चिरकुटोला स्थित तालाब की ओर चले गए। इसी दौरान वे गहरे पानी में डूब गए। बच्चों के तालाब में डूबने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने तत्काल तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे में जान गंवाने वाले सभी बच्चे चेगायडीह गांव के रहने वाले थे आर्यन अंसारी, उम्र 5 वर्ष, पिता का नाम जसीमुद्दीन अंसारी, नासिर अंसारी, उम्र 6 वर्ष, पिता का नाम तबारक अंसारी, अमर सोहेल, उम्र 6 वर्ष, पिता का नाम सजाउद्दीन अंसारी। एक ही गांव के तीन मासूम बच्चों की मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है, जबकि ग्रामीण और स्थानीय लोग पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने में जुटे हैं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment