मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जामताड़ा में महिला ने जनता दरबार में कहा- जिंदा हूं, फिर भी सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिया

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा : मंगलवार को उपायुक्त के जनता दरबार में एक महिला की शिकायत ने अधिकारियों को हैरान कर दिया। फतेहपुर प्रखंड के शिमला डंगाल पंचायत अंतर्गत महेशपुर गांव की विमला देवी ने उपायुक्त आलोक कुमार के सामने पहुंचकर कहा कि वह जीवित हैं, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। शिकायत सुनने के बाद उपायुक्त ने मामले की तत्काल जांच के आदेश दिए।

महिला की पेंशन शुरू कराने का निर्देश

विमला देवी ने बताया कि सरकारी रिकॉर्ड में मृत दर्ज होने के कारण उन्हें पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने महिला का नाम पेंशन सूची में जोड़ने और पेंशन की प्रक्रिया शुरू कराने का भी निर्देश दिया।

आधार और वोटर कार्ड नहीं बनने की भी शिकायत

जनता दरबार में जामताड़ा प्रखंड के बेवा गांव की करीब 45 वर्षीय गोदनी हांसदा भी अपनी समस्या लेकर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि अब तक उनका आधार कार्ड और वोटर कार्ड नहीं बन पाया है, जिसके कारण वह कई सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। मामले पर उपायुक्त ने संबंधित डीपीओ को निर्देश दिया कि उपलब्ध वैकल्पिक दस्तावेजों और वंशावली के आधार पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर आधार कार्ड बनवाने में सहयोग किया जाए।

मुड़ी मिल के धुएं से परेशानी की शिकायत

नाला प्रखंड से पहुंचीं केया विश्वास ने घर के बगल में चल रही मुड़ी मिल से निकलने वाले धुएं की शिकायत की। उनका कहना था कि धुएं के कारण परिवार के लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है और बच्चों को भी परेशानी हो रही है। उन्होंने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की। जनता दरबार में उपायुक्त ने सभी फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासन का कहना है कि जनता दरबार के माध्यम से लोगों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जा रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment