मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड, श्रीलंका को 147 रन से हराया

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 147 रन से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 15.4 ओवर में 69 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में अपना पहला स्वर्ण पदक हासिल किया।

भारत ने बनाया एशियन गेम्स महिला क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 99 रन की साझेदारी हुई। शेफाली ने 29 गेंदों में 48 रन बनाए, जबकि स्मृति मंधाना ने 45 गेंदों पर 79 रन की शानदार पारी खेली।इसके बाद ऋचा घोष ने 22 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाकर भारत के स्कोर को 216 रन तक पहुंचाया। यह एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट मुकाबलों में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर रहा।

मंधाना ने 11 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए

फाइनल में 79 रन की पारी के दौरान स्मृति मंधाना ने महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11 हजार रन पूरे करने की उपलब्धि भी हासिल की। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

69 रन पर ढेर हुई श्रीलंकाई टीम

217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट चटकाए। कप्तान चमारी अटापट्टू ने 29 रन बनाए, जबकि कौशिनी नुथ्यांगना ने 14 और कविशा दिलहारी ने 11 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट, जबकि शेफाली वर्मा और श्रेयंका पाटिल ने 2-2 विकेट हासिल किए। श्रीलंका की पूरी टीम 15.4 ओवर में 69 रन पर ऑलआउट हो गई।

लगातार दूसरी बार भारतीय महिला टीम ने जीता गोल्ड

इस जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इससे पहले पिछली एशियन गेम्स में भी भारत ने महिला क्रिकेट का खिताब जीता था। फाइनल में श्रीलंका को रजत और पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर कांस्य पदक हासिल किया।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment