Samachar Post रिपोर्टर,जामताड़ा : जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गोवाकोला स्थित तालाब में नहाने के दौरान डूबने से 32 वर्षीय मजदूर मंगल राय की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मिहिजाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला।
यह भी पढ़ें : हजारीबाग में सरकारी जमीन और जल स्रोतों पर अतिक्रमण की खैर नहीं, प्रशासन ने जारी किया शिकायत नंबर और ई-मेल
नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया मजदूर
जानकारी के अनुसार, तलवड़िया गांव निवासी मंगल राय मजदूरी का काम करता था। शनिवार को वह गोवाकोला स्थित तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान वह तालाब के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मिहिजाम थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास के बाद मंगल राय के शव को तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस घटना की आगे की प्रक्रिया में जुटी है।

मंगल राय की मौत से परिवार में पसरा मातम
हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। मंगल राय की मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाइयों तुलसी राय और तरुण राय ने बताया कि मंगल राय के पीछे एक दुधमुंही बच्ची है। परिवार के लिए उसकी अचानक हुई मौत बड़ा सदमा है। घटना के बाद तलवड़िया गांव और आसपास के इलाके में भी शोक का माहौल है।

Reporter | Samachar Post

