मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जामताड़ा में कोयले से लदा डंपर पलटा, खेत में बिखरा कोयला; पुलिस जांच में जुटी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा : मिहिजाम थाना क्षेत्र के बेवा बाईपास स्थित झरना पड़ाव के पास गुरुवार सुबह कोयले से लदा एक डंपर दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद डंपर में लदा कोयला पास के खेत में फैल गया। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मिहिजाम थाना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पलटे डंपर और खेत में बिखरे कोयले की स्थिति का जायजा लिया। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें : चीन के मेगा डैम पर चिंता, ब्रह्मपुत्र को लेकर भारत के लिए बढ़ सकता है जोखिम

कहां से आया था कोयला, जांच जारी

डंपर के पलटने के बाद खेत में काफी मात्रा में कोयला बिखर गया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि डंपर कहां से कोयला लेकर जा रहा था और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। पुलिस की ओर से डंपर हटाने और सड़क किनारे बिखरे कोयले को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment