मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जयराम महतो विवाद पर मंत्री इरफान अंसारी बोले- एक कदम पीछे हटकर सॉरी बोल दें तो मामला हो जाएगा रफा-दफा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,जामताड़ा : डुमरी विधायक जयराम महतो के कथित वीडियो के वायरल होने के बाद झारखंड की सियासत में विवाद गहराता जा रहा है। विधायक और पुलिस एसोसिएशन के बीच जारी बयानबाजी के बीच अब स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर जयराम महतो एक कदम पीछे हटकर माफी मांग लेते हैं तो विवाद आसानी से खत्म हो सकता है। मंत्री ने कहा कि कई बार विवाद को खत्म करने के लिए एक कदम पीछे हटना बेहतर होता है। इससे न केवल मामला शांत हो सकता है, बल्कि आगे बढ़ने के नए रास्ते भी खुलते हैं।

यह भी पढ़ें : बोकारो: बरवाअड्डा थाना प्रभारी पर अवैध वसूली और अनुपातहीन संपत्ति के आरोप, एसीबी जांच की मांग

इरफान अंसारी ने जयराम महतो के प्रति जताई सहानुभूति

इरफान अंसारी ने कहा कि उन्हें जयराम महतो के प्रति सहानुभूति है। उन्होंने कहा, “मैं भी विधायक हूं और वह भी विधायक हैं। वह मुझसे जूनियर हैं और अच्छा काम करते हैं।” उन्होंने जयराम महतो से अपने रुख पर एक बार फिर विचार करने की अपील की। मंत्री के मुताबिक, किसी विवाद को लगातार आगे बढ़ाने के बजाय समझदारी से पीछे हटकर उसे खत्म करना ज्यादा बेहतर विकल्प हो सकता है। मंत्री इरफान अंसारी ने विधायिका और कार्यपालिका की भूमिका पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विधायिका की भूमिका महत्वपूर्ण है और उसके बाद कार्यपालिका आती है। कार्यपालिका में अधिकारी और नौकरशाह शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के पास अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का अधिकार है। अगर किसी अधिकारी से कोई काम कराना है तो उसे उचित तरीके से निर्देश दिया जाना चाहिए।

‘अधिकारियों को निर्देश दें, गलत व्यवहार न करें’

इरफान अंसारी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को अधिकारियों से काम कराने के लिए उचित निर्देश देना चाहिए, डराने या गलत व्यवहार करने की जरूरत नहीं है। अधिकारी निर्देश मिलने पर निश्चित रूप से उस दिशा में काम करेंगे। मंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को अपनी बात मजबूती से रखनी चाहिए, लेकिन अधिकारियों के साथ व्यवहार में मर्यादा बनाए रखना भी जरूरी है। उनकी इस टिप्पणी के बाद जयराम महतो और पुलिस एसोसिएशन के बीच चल रहे विवाद को लेकर सियासी चर्चा और तेज हो गई है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment