मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गुमला में आपसी विवाद बना खूनी संघर्ष, बड़े भाई पर छोटे भाई की हत्या का आरोप; आरोपी फरार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,गुमला : जिले के घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित महदनिया टोला में पारिवारिक विवाद के दौरान बड़े भाई पर छोटे भाई की टांगी से हमला कर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। परिजनों के अनुसार, मृतक की पहचान 35 वर्षीय तिवारी उरांव के रूप में हुई है। मृतक की पुत्री अनीशा ने बताया कि किसी बात को लेकर उनके बड़े पिता सुरेंद्र उरांव और बड़ी मां के बीच विवाद हो रहा था। आरोप है कि विवाद के दौरान सुरेंद्र उरांव ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और रसोई में जाकर गैस का पाइप खोल दिया, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान शोर सुनकर तिवारी उरांव बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि सुरेंद्र उरांव ने टांगी से उनके सिर पर कई वार कर दिए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें : पलामू में घर के अंदर फंदे से लटका मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव, हत्या या आत्महत्या?

रिम्स ले जाते समय हुई मौत

घायल तिवारी उरांव को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घाघरा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल गुमला रेफर किया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची भेजा गया। हालांकि रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही घाघरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी सुरेंद्र उरांव घटना के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment