मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पलामू में घर के अंदर फंदे से लटका मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव, हत्या या आत्महत्या?

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,पलामू : जिले के चेतमा गांव में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव उसके घर के अंदर फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान 45 वर्षीय संतोष राम के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद किशनपुर पिकेट प्रभारी चंद्रशेखर कुमार यादव अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए MMCH भेज दिया। घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई।

यह भी पढ़ें : NEET UG 2026 Result: झारखंड के सुहर्ष कुमार गुप्ता बने स्टेट टॉपर, रांची के ज्ञानेंद्र गर्व को AIR 676

पत्नी और बच्चे घर पर नहीं थे मौजूद

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि घटना के समय मृतक की पत्नी और बच्चे घर पर मौजूद नहीं थे। इस कारण पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment