मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चतरा में कुएं से 19 वर्षीय युवती का शव बरामद, कई दिनों से थी लापता; पुलिस जांच में जुटी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,चतरा : झारखंड के चतरा जिले में एक 19 वर्षीय युवती का शव कुएं से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। यह मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र के सिद्की गांव का है, जहां गुरुवार को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने कुएं से युवती का शव बरामद किया। मृतका की पहचान महेंद्र भारती की पुत्री शांति कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : जमशेदपुर राहुल बच्चा हत्याकांड: मुख्य आरोपी साहेब सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल, हत्या को लेकर किए कई दावे

सोमवार से लापता थी युवती

परिजनों के अनुसार, शांति कुमारी रविवार तक घर पर थी। सोमवार को घर से निकलने के बाद वह वापस नहीं लौटी। परिवार ने उसकी काफी तलाश की और रिश्तेदारों के यहां भी जानकारी ली, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार को गांव के एक कुएं में शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, पुलिस ने इन चर्चाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है और बिना साक्ष्य किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सूचना मिलते ही प्रतापपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment