मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

9 सूत्री मांगों को लेकर पंचायत सचिवों का धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, चतरा : झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ के बैनर तले चतरा जिले के पंचायत सचिवों ने बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर समाहरणालय परिसर के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। आंदोलन के बाद संघ के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की।

वर्षों से लंबित मांगों पर जताई नाराजगी

धरना को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि पंचायत सचिव लंबे समय से ग्रेड पे में वृद्धि, पदोन्नति, सेवा संरचना में सुधार और रिक्त पदों पर नियुक्ति समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करते रहे हैं। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है।

प्रमुख मांगों में ग्रेड पे और पदोन्नति शामिल

संघ ने मांग की है कि पंचायत सचिवों का ग्रेड पे बढ़ाया जाए तथा वरीयता के आधार पर उन्हें प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के पद पर पदोन्नति दी जाए। इसके अलावा पंचायत सचिवालयों में कंप्यूटर ऑपरेटर, अनुसेवक और रात्रि प्रहरी की नियुक्ति करने की भी मांग उठाई गई। पंचायत सचिवों का कहना है कि उन्हें मनरेगा समेत कई अतिरिक्त कार्यों में लगाया जाता है, जिससे वे अपने मूल दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन नहीं कर पाते। इसलिए उन्हें गैर-प्रासंगिक अतिरिक्त कार्यों से मुक्त किया जाए।

यह भी पढ़ें: गढ़वा में पेंशन नहीं मिलने से बुजुर्ग की मौत का मामला गरमाया, मुख्यमंत्री के संज्ञान के बाद बैंक प्रबंधन पर बढ़ा दबाव

गृह जिला में पदस्थापन और लंबित मामलों के निपटारे की मांग

ज्ञापन में गृह जिला में पदस्थापन, सेवा संपुष्टि, लंबित एसीपी और एमएसीपी मामलों का निष्पादन, यात्रा भत्ता सहित अन्य सुविधाओं को भी शामिल किया गया है। संघ का कहना है कि इन लंबित मामलों के कारण कर्मचारियों को प्रशासनिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। पंचायत सचिवों ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र समाधान निकालेगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment