Samachar Post डेस्क, रांची : केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले 27 जून को एक दिवसीय झारखंड दौरे पर आएंगे। राज्य सरकार को उपलब्ध कराए गए कार्यक्रम के अनुसार, वे शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:50 बजे सेवा विमान से रांची पहुंचेंगे। रांची पहुंचने के बाद अठावले सीधे रामगढ़ रवाना होंगे, जहां राधा गोविंद विश्वविद्यालय में आयोजित एक सेमिनार में हिस्सा लेंगे। दोपहर 1 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम का विषय “आर्थिक असमानता और बेरोजगारी के संदर्भ में डॉ. भीमराव अंबेडकर का समग्र दृष्टिकोण” रखा गया है।
समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
रामगढ़ कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री रांची लौटेंगे। शाम 6 बजे वे स्टेट गेस्ट हाउस में राज्य सरकार के समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में विभागीय योजनाओं और सामाजिक कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: सरायकेला-खरसावां में चला सड़क सुरक्षा अभियान, 200 से अधिक वाहनों की जांच
पार्टी कार्यालय का करेंगे उद्घाटन
शाम 7 बजे केंद्रीय मंत्री दलादिली चौक स्थित अपनी पार्टी के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रहेगी। निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद रामदास अठावले उसी शाम सेवा विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।

