टाटीसिलवे स्टेशन से मिली शराब की बेशुमार बोतलें, बिहार ले जाकर बेचने की थी तैयारी

Rupa Kumari | August 26, 2025 | 02:35 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रेल सुरक्षा बल (RPF) रांची और फ्लाइंग टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर पोस्ट कमांडर की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई।

तीन संदिग्ध युवक पकड़े गए

कार्रवाई के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर फुटओवरब्रिज के पास तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। जांच में उनके दो ट्रॉली बैग और एक पिट्ठू बैग से 63 शराब की बोतलें बरामद हुईं। बरामद शराब की कुल कीमत लगभग 32,700 रुपये आंकी गई है।

रामगढ़ के निवासी हैं आरोपी

पकड़े गए युवकों की पहचान अंकित कुमार, सुजीत कुमार गोस्वामी और राजकुमार बेदिया के रूप में हुई। सभी आरोपी रामगढ़ जिले के निवासी बताए गए हैं।

यह भी पढ़ें : JSCA का नाम शिबू सोरेन के नाम पर रखने की मांग, कुणाल षाड़ंगी ने उठाई आवाज

बिहार में बेचने की थी योजना

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे शराब की बोतलों को ट्रेन संख्या 15027 एक्सप्रेस से बिहार ले जाकर ऊंचे दाम पर बेचने की योजना बना रहे थे।

आबकारी विभाग को सौंपा गया मामला

बरामद शराब को एएसआई अनिल कुमार ने गवाहों की मौजूदगी में जब्त किया। तीनों आरोपियों को जब्त शराब के साथ आरपीएफ पोस्ट रांची लाया गया और आगे की कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग रांची को सौंप दिया गया।

Share this news

संबंधित खबरें