मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चतरा में वाहन चेकिंग के दौरान शराब तस्कर गिरफ्तार, 96 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, चतरा : झारखंड के चतरा जिले में हंटरगंज पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। यह कार्रवाई मंगलवार देर शाम पांडेपूरा मस्जिद के पास चलाए गए वाहन जांच अभियान के दौरान की गई।

संदिग्ध बाइक की तलाशी में खुला मामला

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इलाके में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस की नजर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर पड़ी। पुलिस ने बाइक को रोककर उस पर लदे बोरे की तलाशी ली। जांच के दौरान बोरे में बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसके बाद बाइक सवार को हिरासत में लेकर थाना लाया गया।

यह भी पढ़ें: गोड्डा में पूर्व विधायक के निजी सहायक पर तलवार से हमला, हालत गंभीर

बिहार सप्लाई के लिए ले जाई जा रही थी शराब

पुलिस इंस्पेक्टर विपिन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रतापपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी 30 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बिहार में शराब की सप्लाई करने का काम करता था और इसी उद्देश्य से शराब लेकर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से अलग-अलग कंपनियों की 96 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब चार कार्टन में रखी गई थी। इसके अलावा JH 13F 3586 नंबर की मोटरसाइकिल और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

आरोपी को भेजा गया जेल

गिरफ्तार आरोपी की मेडिकल जांच कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस शराब तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस अभियान में पुलिस इंस्पेक्टर विपिन कुमार, थाना प्रभारी प्रभात कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार दुबे समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

https://samacharpost.live/2026/05/godda-former-mla-pa-vijay-sharma-attacked/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment