सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट से हाथी गंभीर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Rupa Kumari | May 4, 2026 | 12:53 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड स्थित सारंडा जंगल में आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से एक जंगली हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद वन विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि जंगल में पहले से लगाए गए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) की चपेट में आने से हाथी घायल हुआ। हाथी की हालत नाजुक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: MNREGA घोटाला: पूजा सिंघल की विदेश यात्रा याचिका पर फैसला सुरक्षित

वन विभाग का रेस्क्यू और इलाज जारी

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल हाथी के रेस्क्यू व उपचार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विशेषज्ञों की टीम हाथी की जान बचाने के प्रयास में जुटी हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है। वन विभाग आसपास के जंगलों में गश्ती तेज कर रहा है, ताकि अन्य वन्यजीवों को किसी तरह का खतरा न हो।

Share this news

संबंधित खबरें