MNREGA घोटाला: पूजा सिंघल की विदेश यात्रा याचिका पर फैसला सुरक्षित

Meenu | May 4, 2026 | 12:43 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :रांची से जुड़ी बहुचर्चित मनरेगा (MNREGA) घोटाला मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पूर्व आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की विदेश यात्रा की अनुमति से संबंधित याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई है। PMLA कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष और जांच एजेंसी दोनों ने अपने-अपने तर्क रखे। सभी पक्षों की दलीलें पूरी होने के बाद अदालत ने मामले में निर्णय सुरक्षित रख लिया। अब यह बाद में तय होगा कि पूजा सिंघल को विदेश जाने की अनुमति दी जाएगी या नहीं।

यह भी पढ़ें :पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे, TMC पीछे

मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप

पूजा सिंघल पर मनरेगा फंड में कथित अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पहले कई ठिकानों पर छापेमारी की थी और करोड़ों रुपये की गड़बड़ी का दावा किया था।

पहले हो चुकी है गिरफ्तारी

इस केस में पूजा सिंघल को पहले गिरफ्तार भी किया जा चुका है और वे लंबे समय तक जेल में रह चुकी हैं। बाद में उन्हें जमानत मिली थी। अब विदेश यात्रा की अनुमति को लेकर चल रही यह कानूनी प्रक्रिया एक बार फिर इस मामले को चर्चा में ले आई है।

Share this news

संबंधित खबरें