मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

नामकुम में दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट, युवक-महिला से मोबाइल और बाइक छीनी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : नामकुम थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े हथियार के बल पर युवक और उसकी महिला रिश्तेदार से लूटपाट का मामला सामने आया है। खरसीदाग ओपी क्षेत्र के मुसूर देगाई रोड पर गेल इंडिया के पास बेड़े टोली जंगल में बाइक सवार चार अपराधियों ने दोनों को घेर लिया। आरोप है कि अपराधियों ने मारपीट करने के बाद हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और मोबाइल फोन, नकदी व बाइक लूटकर फरार हो गए। पीड़ित राम मुंडा, निवासी चंदाघासी, ने खरसीदाग ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

शोक कार्यक्रम में जा रहे थे युवक और महिला

राम मुंडा के अनुसार, वह अपनी महिला रिश्तेदार के साथ पल्सर बाइक से तुंबू की ओर जा रहे थे। बेड़े टोली जंगल के पास दोनों एक शोक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक रोककर उतरे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार चार युवक वहां पहुंचे और दोनों को घेर लिया।

हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी

आरोप है कि चारों युवकों ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर अपराधियों ने हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने युवक का आईफोन, महिला का Samsung A35 मोबाइल, नकदी और पल्सर बाइक लूट ली। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी बाइक से तुपुदाना की ओर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें : राहुल सिंह गैंग के नाम से सड़क निर्माण कंपनी को धमकी, 48 घंटे का अल्टीमेटम

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अन्य संभावित सुरागों के आधार पर भी आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment