मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हर साल दिया जाएगा ‘नितिन चौधरी एक्सीलेंस रिपोर्टिंग अवार्ड’, रांची प्रेस क्लब में दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि

--Advertisment--

  • फरवरी में होगा सम्मान समारोह, बेहतर रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकार को मिलेंगे 21 हजार रुपये

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : दिवंगत पत्रकार और दैनिक भास्कर के संवाददाता नितिन चौधरी की स्मृति में अब हर साल ‘नितिन चौधरी एक्सीलेंस रिपोर्टिंग अवार्ड’ दिया जाएगा। यह पुरस्कार हर वर्ष फरवरी में बेहतर और उत्कृष्ट रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकार को प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के साथ 21 हजार रुपये की सम्मान राशि भी दी जाएगी। यह राशि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के रांची क्षेत्रीय कार्यालय के झारखंड निदेशक नीरज कुमार (आईआरटीएस) और उनके परिवार की ओर से दी जाएगी।

सोमवार को रांची प्रेस क्लब में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान नीरज कुमार ने यह प्रस्ताव रखा, जिस पर प्रेस क्लब की कमेटी ने सहमति जताई। इस पहल के माध्यम से नितिन चौधरी के पत्रकारिता में योगदान को हर वर्ष याद किया जाएगा।

रांची प्रेस क्लब में दी गई श्रद्धांजलि

दैनिक भास्कर के दिवंगत पत्रकार नितिन चौधरी को सोमवार को रांची प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा में पत्रकारों और गणमान्य लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

नितिन चौधरी का निधन रविवार देर रात इलाज के दौरान हो गया था। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके पत्रकारीय योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने काम के जरिए पत्रकारिता जगत में अलग पहचान बनाई थी। उनका असमय निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

यह भी पढ़ें : नामकुम में दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट, युवक-महिला से मोबाइल और बाइक छीनी

बड़ी संख्या में पत्रकार हुए शामिल

श्रद्धांजलि सभा में रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभु नाथ चौधरी, सचिव अभिषेक सिन्हा, संयुक्त सचिव चंदन भट्टाचार्य सहित क्लब के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने दिवंगत पत्रकार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment