मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जामताड़ा में सृजन शाखा का शपथ ग्रहण समारोह, नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,जामताड़ा :जामताड़ा में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की सृजन शाखा द्वारा शनिवार को शपथ ग्रहण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महिला समिति भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में सत्र 2026-28 के लिए चुने गए नए पदाधिकारियों और सदस्यों को औपचारिक रूप से शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बैच लगाकर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन में उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला। समिति से जुड़ी महिलाओं ने इसे अपने लिए खास और यादगार पल बताया।

यह भी पढ़ें :झारखंड के श्रद्धालुओं से भरी नाव नर्मदा में पलटी, लाइफ जैकेट से टला बड़ा हादसा

प्रदेश स्तर पर मिली जिम्मेदारी

इस मौके पर जानकारी दी गई कि जामताड़ा शाखा की दो सदस्याओं को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शोभा डालमिया को झारखंड प्रदेश तकनीकी प्रमुख और मधु नरनोलिया को प्रदेश सहसचिव बनाया गया है। इसे शाखा के लिए गर्व का विषय बताया गया। सत्र 2026-28 के लिए नई टीम का गठन किया गया है। इसमें अध्यक्ष अनीता जटिया, सचिव कंचन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अंजू अग्रवाल और उपाध्यक्ष पिंकी नरनोलिया समेत कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा बाल विकास, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण और रक्तदान जैसे क्षेत्रों के लिए अलग-अलग प्रमुख भी नियुक्त किए गए।

सामाजिक कार्यों का लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। समिति की महिलाओं ने कहा कि वे आने वाले समय में समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगी।

https://samacharpost.live/2026/04/omkareshwar-boat-accident-ranchi-devotees-narmada-boat-capsized-life-jacket-rescue/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment