धनबाद ट्रेन हादसा: तेतुलमारी स्टेशन के पास युवक की मौत, जांच जारी

Meenu | May 3, 2026 | 03:15 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,धनबाद :धनबाद के तेतुलमारी स्टेशन के पास पोल संख्या 280/6 के नजदीक एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय सुबोध कुमार सिंह के रूप में हुई है। सुबोध कुमार सिंह गया जिले के टिकारी थाना क्षेत्र के लाव गांव के निवासी थे। परिजनों के अनुसार वे कुछ दिन पहले ही सूरत से अपने घर लौटे थे। परिवार ने बताया कि सुबोध शनिवार सुबह करीब 9 बजे घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आए। खोजबीन के बाद परिजनों ने गुमशुदगी की सूचना दी। इसी दौरान जीआरपी से उनके हादसे की जानकारी मिली।

यह भी पढ़ें :गोड्डा के मेहरमा आधार सेवा केंद्र पर मनमानी वसूली के आरोप, जांच की मांग तेज

ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर मौत

जानकारी के मुताबिक, सुबोध बस से गया स्टेशन पहुंचे और वहां से ट्रेन पकड़कर धनबाद आए थे। तेतुलमारी स्टेशन के पास किसी समय वे ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, सुबोध पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक तनाव में थे। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी देते हुए जीआरपी अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share this news

संबंधित खबरें