बोकारो में ‘गालीबाज’ थानेदार पर कार्रवाई: वायरल ऑडियो के बाद लाइन हाजिर

Meenu | April 14, 2026 | 10:42 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर,बोकारो :झारखंड के बोकारो जिले में पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो में चास थाना प्रभारी सुषमा कुमारी एक व्यक्ति से अभद्र भाषा में बात करती सुनाई दीं। ऑडियो सामने आते ही मामला चर्चा का विषय बन गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए हरविंदर सिंह (एसपी, बोकारो) ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने जांच की जिम्मेदारी चास सदर एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह को सौंपी और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें :सुप्रीम कोर्ट से एनोस एक्का को राहत: 7 साल की सजा निलंबित, मिली जमानत

जांच में सही पाया गया वायरल ऑडियो

एसडीपीओ द्वारा की गई जांच में वायरल ऑडियो क्लिप को सही पाया गया। रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि बातचीत में इस्तेमाल की गई भाषा अमर्यादित और अनुचित थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने सख्त कदम उठाते हुए सुषमा कुमारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। उन्हें अगले आदेश तक पुलिस केंद्र बोकारो में पदस्थापित किया गया है।

पुलिस की छवि पर फिर उठे सवाल

यह पहली बार नहीं है जब बोकारो पुलिस के व्यवहार पर सवाल उठे हैं। इससे पहले भी कई मामलों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर शिकायतें सामने आ चुकी हैं। ऐसे घटनाक्रम से पुलिस और आम जनता के बीच भरोसे पर असर पड़ता है। एसपी की इस त्वरित कार्रवाई को विभाग के भीतर कड़े संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। साफ कर दिया गया है कि वर्दी में रहते हुए अनुशासन और जनता के प्रति सम्मान अनिवार्य है।

Share this news

संबंधित खबरें