बोकारो: बंद क्वार्टर में लाखों की चोरी, नकदी और जेवरात लेकर फरार हुए चोर

Rupa Kumari | July 17, 2026 | 05:49 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, बोकारो : शहर के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। सेक्टर-12/सी स्थित एक बंद क्वार्टर को निशाना बनाकर चोरों ने करीब 3.5 लाख रुपये मूल्य की नकदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। गृहस्वामी औकील प्रसाद मांझी के अनुसार, वह बुधवार शाम अपने परिवार के साथ ससुराल गए थे। रात अधिक होने के कारण परिवार वहीं रुक गया। अगले दिन घर लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर प्रवेश करने पर अलमारी, दीवान और अन्य सामान रखने वाली अलमारियां खुली मिलीं तथा कमरे में सामान बिखरा पड़ा था।

घर का सामान खंगालकर ले गए नकदी और जेवरात

पीड़ित परिवार का कहना है कि चोर घर में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात और अन्य मूल्यवान सामान अपने साथ ले गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार कुल नुकसान लगभग 3.5 लाख रुपये का बताया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है।

यह भी पढ़ें : सोनम वांगचुक के अनशन पर राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

चोरी की सूचना मिलते ही सेक्टर-12 थाना पुलिस और पेट्रोलिंग टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने पूरे घर का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटानी शुरू कर दी है। जांचकर्ता यह पता लगाने में जुटे हैं कि चोर किस रास्ते से आए और वारदात को अंजाम देकर कैसे फरार हुए।

यह भी पढ़ें : सोनम वांगचुक के अनशन पर राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

जल्द खुलासे का दावा

सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि चोरी गई संपत्ति का अंतिम आकलन किया जा रहा है और जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Share this news

संबंधित खबरें