- सूर्य सिंह बेसरा ने जताई चिंता, कहा- स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए हो तत्काल पहल
Samachar Post रिपोर्टर, रांची : पूर्व विधायक एवं झारखंड पीपुल्स पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सूर्य सिंह बेसरा ने शिक्षाविद एवं पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आमरण अनशन को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मामले में हस्तक्षेप करने और वांगचुक के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाने की अपील की है। बेसरा ने कहा कि सोनम वांगचुक का अनशन लंबे समय से जारी है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनहित से जुड़ा संवेदनशील विषय बताते हुए संबंधित पक्षों से सकारात्मक पहल करने की मांग की।
सुप्रीम कोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग
सूर्य सिंह बेसरा ने अपने बयान में कहा कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चतम न्यायालय को भी स्वतः संज्ञान लेने पर विचार करना चाहिए। उनका मानना है कि संवाद और संवैधानिक प्रक्रियाओं के माध्यम से इस मुद्दे का समाधान निकाला जाना चाहिए। पूर्व विधायक ने कुछ संगठनों द्वारा उठाई जा रही मांगों का समर्थन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते समाधान नहीं निकाला गया तो युवाओं में असंतोष बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें : गिरिडीह में जमीन-मकान सौदे में 1.69 करोड़ रुपये की कथित ठगी, आरोपी अनूप कुमार राय गिरफ्तार
लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने की अपील
सूर्य सिंह बेसरा ने अपने वक्तव्य में ऐतिहासिक आंदोलनों का उल्लेख करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर लोकतांत्रिक और संवैधानिक माध्यमों से आवाज उठाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से जागरूक रहने तथा सामाजिक मुद्दों पर सकारात्मक भागीदारी निभाने की अपील की।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।

