मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बोकारो में एक्शन मोड में SP नाथु सिंह मीणा, आधी रात सड़कों पर उतरकर परख रहे पुलिसिंग की हकीकत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बोकारो : बोकारो के पुलिस अधीक्षक (SP) नाथु सिंह मीणा अपनी सख्त और सक्रिय कार्यशैली को लेकर लगातार चर्चा में हैं। जिले में पदभार संभालने के बाद से उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के लिए खुद मोर्चा संभाल रखा है। देर रात अचानक सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना और थानों का औचक निरीक्षण करना उनकी कार्यशैली का अहम हिस्सा बन गया है। एसपी नाथु सिंह मीणा बिना किसी पूर्व सूचना के रात के समय विभिन्न थाना क्षेत्रों और गश्ती प्वाइंटों का निरीक्षण कर रहे हैं। कभी सिटी थाना, कभी सेक्टर-4 थाना, कभी हरला थाना तो कभी बेरमो अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर वे रात्रिकालीन गश्ती की वास्तविक स्थिति का आकलन करते हैं। उनके अचानक निरीक्षण से पुलिस महकमे और गश्ती दलों में सतर्कता बनी रहती है। निरीक्षण के दौरान वे मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और जवानों की कार्यशैली, तत्परता और अपराध नियंत्रण से जुड़े प्रयासों की समीक्षा करते हैं।

वाहन जांच और एंटी-क्राइम अभियान पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान एसपी लगातार सघन वाहन जांच, एंटी-क्राइम चेकिंग और ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश देते हैं। उनका स्पष्ट संदेश है कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधिकारियों को अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने तथा रात के समय संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

नियम तोड़ने वालों पर मौके पर कार्रवाई

रात्रिकालीन निरीक्षण के दौरान एसपी स्वयं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी नजर रखते हैं। कई मामलों में उन्होंने मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ चालान काटने की प्रक्रिया सुनिश्चित कराई है। पुलिस का मानना है कि ऐसी कार्रवाई से सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और कानून के पालन की प्रवृत्ति मजबूत होगी। एसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और प्रमुख बाजारों में चौबीसों घंटे निगरानी रखने, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने तथा लावारिस वाहनों की जांच करने पर विशेष जोर दिया है।

यह भी पढ़ें : पूर्व रेलवे की बड़ी घोषणा: परीक्षा स्पेशल ट्रेन, श्रावणी मेला के लिए विशेष सेवाएं और ट्रेनों में बढ़ेंगे AC कोच

जनता में बढ़ा भरोसा, अपराधियों में खौफ

एसपी नाथु सिंह मीणा की सक्रियता और जमीनी स्तर पर निगरानी की पहल को आम लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि वरिष्ठ अधिकारी के सीधे मैदान में उतरने से पुलिसिंग अधिक जवाबदेह और प्रभावी हुई है। लगातार हो रहे औचक निरीक्षण और सख्त निगरानी के कारण पुलिस बल में भी सक्रियता बढ़ी है, जबकि अपराधियों और असामाजिक तत्वों के बीच पुलिस कार्रवाई का डर देखने को मिल रहा है। बोकारो में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment